बलिया में नरही पुलिस: जाम में कराहती रही जनता, पुलिस मोबाइल में व्यस्त

0

बलिया में नरही पुलिस: जाम में कराहती रही जनता, पुलिस मोबाइल में व्यस्त

बलिया। यूपी बिहार के बीच भरौली बक्सर के बीच नया पुल चालू होने के बाद से भरौली चौराहा जाम का पर्याय बन चुका है। रोजाना घंटो जाम रहता है। लेकिन इसकी फ़िक्र पुलिस को नहीं होती। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा चौराहे पर दिखा। घंटों जाम लगा रहा और लोग बिलबिलाते रहे। लेकिन पुलिस एक दुकान पर मोबाइल पर व्यस्त रहे। हां, पुलिस लाल बालू की गाड़ियों को पार कराने में जरूर जुटी रहती है। बताया जाता है कि पुलिस अधिक्षक ने भरौली से बलिया जाने के लिए ट्रकों को जाने रोक लगा रखा है। लेकिन यह नरही पुलिस के लिए अवसर बन चुका है। रोजाना सुबह व देररात में ट्रकों को चौराहा से कच्ची रास्ते टूटूवारी मार्ग से पार कराती है। सूत्रों के अनुसार इससे कमाई में इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *