बलिया में कार पेड़ व मकान से टकराई, एक की मौत, दो घायल

0

बलिया में कार पेड़ व मकान से टकराई, एक की मौत, दो घायल

बलिया। सिकंदरपुर बलिया मार्ग के बहेरी चट्टी पर शुक्रवार की रात असन्तुलित कार मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक व घायल मांगलिक कार्य में भाग ले कर वापस गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर (पचखोरा) गांव जा रहे थे।
बताया जाता है कि गड़वार थाना क्षेत्र के फरीदपुर (पचखोरा) गांव निवासी रितेश सिंह (27) पुत्र विजयशंकर सिंह, मंटू सिंह (32) पुत्र चन्द्रभान सिंह व रेवती थाना के पियरौंटा निवासी कौशल सिंह (36) पुत्र रणजीत सिंह कार से एक बारात में शामिल हो कर जिले के बैरिया से वापस आ रहे थे। देर रात में बलिया मार्ग पर जैसे ही खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के समीप पहुंची, वहां अंधा मोड़ के कारण असन्तुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद आगे जा कर एक मकान की दीवार से भिड़ गई। इससे कार सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
कार के टक्कर की आवाज से चट्टी के कई लोग जाग कर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों में से ही किसी ने पुलिस चौकी मासूमपुर प्रभारी सूर्यनाथ यादव को दुर्घटना जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घायलों को कार से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी खेजुरी भी पहुंची और वाहन से घायलों को इलाज को सदर अस्पताल भेजवाया जहां जांच के बाद डाक्टर ने कौशल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद रितेश व मंटू को वाराणसी रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *