बलिया: नाले में उतराया मिला युवक का शव

0

बलिया: नाले में उतराया मिला युवक का शव

बलिया। नगर के जीएमएएम इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को नाले में एक युवक का शव उतराया मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह जब लोग टहलते हुए मार्ग से गुजर रहे थे तो नाले में उतराया शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव दो-तीन दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा, जो पानी में फूल चुका था और उसकी पहचान नहीं हो पा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *