बलिया में डबल मर्डर : 11 नामजद पर मुकदमा दर्ज

बलिया में डबल मर्डर : 11 नामजद पर मुकदमा दर्ज
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बुधवर की देरशाम हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने मृतक की मां व घायल गीता देवी की तहरीर पर 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
तहरीर में गीता देवी पत्नी अक्षय कुमार ने 11 नामजद का उल्लेख किया है। बताया है कि जमीनी विवाद को लेकर यह लोग लाठी, धारदार हथियार असलहे से लैश होकर भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से घर में घुस गए। मेरे पुत्र पंकज यादव, देवर अनिल कुमार, ससुर मोतीचन्द को घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें मेरे पुत्र पंकज यादव व देवर अनिल कुमार की मृत्यु हो गई। वहीं, जाते समय जान से मारने की धमकी देते गए। तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
