बलिया में डबल मर्डर: ट्रेनी एसआई समेत चार सस्पेंड, एसओ व हल्का के पूर्व एसआई पर कार्रवाई के आदेश

0

बलिया में डबल मर्डर: ट्रेनी एसआई समेत चार सस्पेंड, एसओ व हल्का के पूर्व एसआई पर कार्रवाई के आदेश

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में दो पक्षो के बीच जमीन विवाद में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में प्रशिक्षु उनि सुमित सिंह, मुख्य आरक्षी सोहन सोनकर, आरक्षी विशनवीर चौधरी एवं आरक्षी विजय प्रकाश को निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर विकास चन्द्र पाण्डेय व पूर्व हल्का प्रभारी उनि धर्मवीर यादव की संदिग्धता को लेकर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। इससे पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। निलंबित लोगों पर गम्भीरता से सूचना संकलित कर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई न करने की संलिप्तता पाई गई है। जिसके कारण हत्या जैसी गम्भीर घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *