बलिया: डाकघर एजेंट का 93 हजार रखे बैग को उच्चको ने उड़ाया
बलिया: डाकघर एजेंट का 93 हजार रखे बैग को उच्चको ने उड़ाया
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर के उप डाकघर में बुधवार को पैसा जमा करने आए एजेंट के बैग को उच्चको ने उड़ा दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गया। एजेंट के अनुसार बैग में 93 हजार रुपये सहित 35 पासबुक व अन्य जरूरी कागजात रखे थे।
बताया जाता है कि खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा कलां निवासी फूल बहादुर यादव रतसर स्थित उप डाकघर का एजेंट है। वह बुधवार को ग्राहकों का पैसा इकठ्ठा कर प्रतिदिन की तरह डाकघर में जमा करने आया था। पैसों से भरा बैग आफिस के अंदर रखकर कागजात तैयार कर किसी काम से कुछ देर के लिए आफिस से बाहर चला गया। इसी बीच किसी ने उसका बैग उड़ा दिया। वापस आया तो उसका बैग गायब था। इसके बाद खोजबीन शुरू की, लेकिन बैग का पता नहीं चला। फुल बहादुर ने गड़वार थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। डाकघर के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस संदिग्ध की तलाश में लगी रही।
