बलिया: बड़ौदा यूपी बैंक में 21.57 लाख चोरी का खुलासा, शाखा प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार

बलिया: बड़ौदा यूपी बैंक में 21.57 लाख चोरी का खुलासा, शाखा प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार
बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने बीते 27 जनवरी को बड़ौदा यूपी बैंक शाखा सवंरा में कैश चेस्ट से गायब हुए 21.57 लाख रूपये की घटना का
खुलासा किया। घटना में शामिल शाखा प्रबंधक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार बीते 27 जनवरी को बड़ौदा यूपी बैंक शाखा सवंरा में कैश चेस्ट से गायब हुए 2157658 रूपये की विवेचना के बाद मंगलवार को रसड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चन्द्रभूषण राय पुत्र स्व. बृजनाथ राय शाखा प्रबन्धक बड़ौदा यूपी बैंक शाखा सवंरा, निवासी शिव बिहार कालोनी परिखरा, थाना बासडीह रोड, स्वामीनाथ राम पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र कैशियर बड़ौदा यूपी बैंक शाखा सवंरा, निवासी छितौनी थाना रसड़ा व सुनील यादव पुत्र स्व. लालमोहर यादव चपरासी बड़ौदा यूपी बैंक शाखा, निवासी खलीलपुर थाना फेफना को एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
