बलिया में दहेज हत्या के तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
बलिया में दहेज हत्या के तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
बलिया। उभाव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव में हुई दहेज हत्या के आरोपी पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर चालान किया।
बताया जाता है कि उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के साथ पुलिस टीम ने दहेज हत्या के आरोपी पति सोनू कुमार पुत्र श्रवण, ससुर श्रवण कुमार पुत्र रामदत्त तथा सास मीना देवी पत्नी श्रवण कुमार को उनके ग्राम बिठुआ से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि थाना भीमपुरा क्षेत्र के ग्राम धरमपुर निवासिनी सुमित्रा देवी पत्नी राम सरीख ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री खुश्बू की शादी दो वर्ष पूर्व सोनू कुमार के साथ मोटर साइकिल, सिकड़ी, अंगूठी तथा 50 हजार नकद देकर किया था। पुनः दहेज की मांग को लेकर आरोपी खुश्बू को मार पीट कर प्रताड़ित किया करते थे, इन कारणों से उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम अहमद को सौंपी गई है।
