बलिया: गंगा में युवक डूबा, छानबीन जारी

0

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गंगा घाट पर सोमवार की सुबह स्नान करते समय युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इसकी जानकारी होते ही अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग एवं नाविक युवक की छानबीन में जुट गए। लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। डूबे युवक का नाम सत्यम पांडेय 18 पुत्र सतेंद्र पांडेय निवासी नसीराबाद थाना फेफना का रहने वाला है। युवक की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *