बलिया: पंखे की हुक से झूली विवाहिता, मौत

0

बलिया: पंखे की हुक से झूली विवाहिता, मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव में सोमवार को नवविवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे की हुक में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर फंदे से लटकी विवाहिता के शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया।
बताया जाता है कि बिठुआ गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र श्रवण की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व भीमपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर असढ़िया निवासी रामसरीख की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी। ससुराल आने के बाद खुशबू कुछ दिनों के बाद मायके चली गई और फिर विदाई होकर ससुराल बिठुआ आ गई। सोमवार की सुबह खुशबू पति समेत अन्य सदस्यों को नाश्ता देने के बाद अपने कमरे में चली गई। जबकि पति बाजार चला गया। करीब एक घंटे के बाद बाजार से पति सोनू घर वापस आया तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए और खिड़की से खुशबू को फांसी के फंदे से लटका देख अवाक रह गए। इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तथा विवाहिता को पंखे की हुक से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *