बलिया में नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत

बलिया में नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत
बलिया। शिवरामपुर गंगा पुल पर
रविवार की शाम नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सेमरी थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी बब्लू यादव 28 के रूप में हुई।
बताया जाता है कि बब्लू अपने रिश्तेदारों को बलिया छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। शिवरामपुर गंगा पुल पर सामने से आ रही मजिस्ट्रेट लिखी सूमो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बब्लू
गंभीर रूप से घायल हो गए। बब्लू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया थाना दुबहड़ क्षेत्र में नायब तहसीलदार सदर की गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
