बलिया: सहायक आयुक्त खाद्य ने घर में घुस कर जानलेवा हमले का लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज

0

बलिया: सहायक आयुक्त खाद्य ने घर में घुस कर जानलेवा हमले का लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज

बलिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने दो नामजद समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ आवास में घुसकर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि टैगोर नगर किराए के आवास में रहता हूं। अवैध रूप से सेवई बनाने की सूचना पर हमारी टीम द्वारा बीते 27 जनवरी को जीरा बस्ती हनुमानगंज स्थित दीपा ट्रेडिंग कम्पनी पर छापेमारी की गई। जिससे व्यापारकर्ता प्रतिनिधि नितेश कुमार व संदीप कुमार पुत्रगण धर्मेंद्र कुमार (निवासीगण गुदरी बाजार, बलिया) द्वारा छापेमारी के विरोध में मौके पर 10 अन्य अज्ञात लोगो के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नमूने की कार्यवाही में बाधा डाला। मौजूद अधिकारियों को संदीप कुमार द्वारा गाली गलौज एवं धमकी दी गयी। 29 जनवरी को उपरोक्त खाद्य कारोबारकर्ता प्रतिनिधि अन्य 10 अज्ञात लोगों के साथ विभागीय कार्यालय में आकर मेरे साथ गाली गलौज तथा हंगामा किया। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। यही नहीं, 30 जनवरी को दोपहर में संदीप व नितेश कुमार कुछ अज्ञात लोगो के साथ आकर आकर हाथ में असहला लेकर मेरे घर में घुस कर जानलेवा हमला कर दिया।
मेरे साथ हाथापाई की गयी। मेरे बचाव में विभागीय वाहन चालक सावन कुमार यादव पहुंचे तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। विभागीय जरूरी कागजों को नुकसान पहुंचाया गया। इस दौरान मुहल्ले के लोगों को इक्ठ्ठा होते देख उपरोक्त लोग मेरे और मेरे परिवार के साथ ही साथ विभागीय अधिकारियों को भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने तमुकदमा दर्ज जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *