बलिया: श्रवण हत्याकांड में पूर्व प्रधान की पत्नी समेत दो गिरफ्तार

बलिया: श्रवण हत्याकांड में पूर्व प्रधान की पत्नी समेत दो गिरफ्तार
बलिया। रेवती पुलिस ने शनिवार को आरोपी मणि बहादुर सिंह उर्फ बेचन सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी पियरौटा थाना रेवती को पियरौटा नहर पुलिया और बैरिया थाना के सबलपुर के पूर्व प्रधान लक्ष्मण यादव की पत्नी चन्द्रावती देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट को बरामद किया।
बता दे कि बीते 27 जनवरी को मृतक के चाचा ने रेवती पुलिस को दिए में तहरीर में उल्लेख किया था कि उसका भतीजा जयशंकर यादव उर्फ श्रवण यादव 30 पुत्र स्व जयप्रकाश यादव निवासी सबलपुर, करमानपुर थाना-बैरिया 26 जनवरी की रात करीब आठ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन आने पर घर से गया। लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं आया तो हम लोग उसकी तलाश करने लगे। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 27 जवरी को फोन से पता चला कि रेवती थाना के श्रीनगर गाँव में पानी टंकी के बगल में एक व्यक्ति की ईट-पत्थर से कुचकर हत्या कर खेत के मेड़ व झाड़ी में शव पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर श्रवण यादव के रूप में पहचान किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधान की पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना के पीछे पूर्व प्रधान व मृतक के बीच अवैध रिश्ता होना बताया जा रहा है। जिसको लेकर पत्नी ने घटना को अंजाम दिया।
