बलिया में 25 लाख कीमत का 99.91 किलो गांजा फूंक कर कराया गया नष्ट

0

बलिया में 25 लाख कीमत का 99.91 किलो गांजा फूंक कर कराया गया नष्ट

बलिया। आपरेशन क्लीन के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की देखरेख में शुक्रवार को न्यायालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में 99.91 किलो गांजा को इन्सिनरेटर के माध्यम से नष्ट कराया गया। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
बता दें कि जिले के शहर कोतवाली, सुखपुरा, गड़वार, बांसडीहरोड, मनियर, नगरा, रसड़ा, बैरिया, पकड़ी, हल्दी, बांसडीह, सिकन्दरपुर थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोग से संबंधित माल के निस्तारण के लिए न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई की गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी सदर श्यामकान्त रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *