बलिया: पुलिस ने चोरी की बाईक किया बरामद, आरोपी चकमा देकर हुआ गायब

0

बलिया। बैरिया पुलिस ने वृहस्पतिवार को बिना नंबर प्लेट वाले चोरी की बाईक को वाहन चेकिंग के दौरान शराब दुकान के सामने से बरामद किया। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर गायब हो गया।

बताया जाता है कि बैरिया पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, तभी उक्त चालक बिना नंबर प्लेट की बाईक लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोक कर बाइक से संबंधित कागजात मांगा तो उसने कहा घर से लाकर दे रहा हूं। इसके बाद वह

बाइक खड़ा कर फरार हो गया। काफी देर बाद जब युवक नहीं लौटा तो पुलिस उसकी बाइक थाने ले आई। चेचिस और इंजन नंबर से जांच किया तो वह बाइक नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी ब्लॉक कर्मी अनिल कुमार राय की निकली, जो आठ माह पूर्व  विकास भवन के सामने से चोरी हुई थी। सदर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। कोतवाल बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चलाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *