बलिया: पूर्व सैनिकों ने आजादी के महानायक को किया याद, किया नमन

बलिया: पूर्व सैनिकों ने आजादी के महानायक को किया याद, किया नमन
बलिया। आजादी के महानायक अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती परव वृहस्पतिवार को पूर्व सैनिकों ने सैनिक सम्मान समारोह आयोजित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरूआत एनसीसी तिराहे पर पूर्व सैनिकों की रैली को बतौर मुख्य अतिथि कर्नल भरत सिंह व कैप्टन अखिलेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
ओवरब्रिज होते हुए पूर्व सैनिकों की रैली कदम चौराहा पहुंची, जहां मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही पूर्व सैनिकों ने नारेबाजी की। रैली एक झांकी के रूप में बदल गई। रथ पर सवार मुख्य अतिथि कर्नल भरत सिंह, पूर्व सैनिक संगठन जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह व दुबहर ब्लाक सैनिक संगठन के संरक्षक पूर्व सैनिक कामता सिंह तथा पीछे पीछे काफिला मंगल पाण्डेय स्मारक नगवां पहुंचा।
शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक नगवां पर ब्लाक की विरांगना नारियों, शहीद मंगल पाण्डेय परिवार के सदस्यों, सेनानी परिवार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों व बक्सर बिहार तथा देवरिया जिला से आए दर्जनों पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेटों आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कैप्टन उग्रसेन पाण्डेय, श्रीकांत तिवारी व पूर्व वरिष्ठ सैनिक तेज बहादुर राय रहे। बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश भक्ति गीतों कोई भी प्रस्तुति होती रही।
आयोजक वायुसेना अधिकारी अरुणेश पाठक, नौसैनिक रजनीश चौबे, सुबेदार अंगद सिंह, हरेन्दर पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, गोपाल सिंह, विजय पाण्डेय, रामप्रवेश पटेल, शिवजी गुप्ता, जितेंद्र दुबे, शशि कांत तिवारी, अरविंद यादव आदि रहे।
