बलित: महाकुम्भ की भगदड़ में जिले के चार श्रद्धालुओं की मौत का दावा, बोले परिजन

0

बलित: महाकुम्भ की भगदड़ में जिले के चार श्रद्धालुओं की मौत का दावा, बोले परिजन

बलिया। प्रयागराज में महाकुंभ मेले में 28 /29 जनवरी की रात करीब डेढ़ स्नान के दौरान हुए हादसे में जिले के अलग अलग क्षेत्रों के चार श्रद्धालुओं की मौत का दावा उनके परिजनों ने किया है।
नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव से कुल 13 लोग महाकुम्भ में गए हुए थे। हादसे में नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी रिंकी सिंह 38 पत्नी छोटू सिंह एवं मीरा सिंह 52 पत्नी बलजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि मीरा के पति बलजीत सिंह 52 पुत्र रमाशंकर सिंह तथा संजय सिंह 52 पुत्र रामजीत सिंह घायल हो गए। इसकी पुष्टि परिजनों द्वारा की गई है।उधर, महाकुंभ में मची भगदड़ के वक्त फेफना थाना के नसीराबाद गांव निवासी रीना देवी (36) एवं उनकी बेटी रोशनी पटेल (8) की मौत हो गई। जबकि पिता सुरक्षित है। इसकी पुष्टि मृतक रीना देवी के पति दिनेश पटेल ने की। उन्होंने मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों के अनुसार मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम तट पर स्नान करने के लिए क्षेत्र के नसीराबाद गांव के आठ लोगों के साथ दिनेश पटेल अपनी मां ललिता देवी, पत्नी रीना पटेल (36) व पुत्री रोशनी पटेल (8) के साथ मंगलवार की सुबह ट्रेन से गए थे। जिसमें गांव के और लोगों का साथ भीड़ ज्यादा होने के कारण छूट गया। वे अपने परिवार के साथ दिनेश प्रयागराज संगम के तरफ मंगलवार की रात करीब एक बजे जा रहे थे, तभी अचानक अफरा तफरी मच गई। दिनेश अपनी मां को लेकर साइड हट गए। वहीं, अधिक भीड़ होने के कारण पत्नी और बेटी का साथ छूट गया। जब तक वे कुछ समझ पाते कि अफरा तफरी में दबने के कारण रीना पटेल और रोशनी पटेल की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *