बलिया में किशोरी ने फांसी लगा दी जान

बलिया में किशोरी ने फांसी लगा दी जान
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगौली (केहरपुर) गांव में फांसी का फंदा बना एक किशोरी अपनी जीवन समाप्त कर ली। घटना से घर-परिवार के लोग अवाक है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगौली गांव निवासी पंचरत्न प्रजापति की पुत्री निधि प्रजापति (16) अपनी मां सुशीला देवी के साथ घर पर रहती थी। पिता और भाई रोजी-रोटी के लिए बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां वापस लौटीं और बेटी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। वह बेटी के कमरे में गईं तो वहां का नजारा देख अवाक रह गई। बेटी को फंदे पर लटका देख मां चीखने-चिल्लाने लगी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
