बलिया: डीएम कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, लागू हो ओपीएस

बलिया: डीएम कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, लागू हो
ओपीएस
बलिया। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर मंगलवार को पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में एनपीएस/यूपीएस का विरोध व पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारेबाजी की और तख्तियां व पोस्टर को जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय, राकेश कुमार मौर्य, संजय कुमार पांडेय, विनय राय, मलय कुमार पांडेय, संजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अंकुर त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, क्रांतिदेव सिंह, राकेश सिंह, अवनीश राय, संजय खरवार, रामबदन राम, सुनील पांडेय, अश्वनी पांडेय, पिंकू उपाध्याय, पीयूष, राघवेंद्र आदि रहे।
