बलिया में चाकू से हमला कर चचेरे भाई को किया घायल
बलिया में चाकू से हमला कर चचेरे भाई को किया घायल
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में को चाकू से वार कर
चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह पिंटू सिंह 22 को उनके चचेरे भाई कन्हैया सिंह ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। परिजनों ने उसे सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के पीछे दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस बाबत बैरिया थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी कन्हैया सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी विशुनपुरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया गया है।
