बलिया में बैंक के कैश चेस्ट से 21.58 लाख की चोरी

0

बलिया में बैंक के कैश चेस्ट से 21.58 लाख की चोरी

डीएम व एसपी ने लिया जायजा

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा स्थित बडौदा यूपी बैंक में सोमवार की रात चोरों ने बैंक का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया और
कैश चेस्ट का ताला खिल 21 लाख 58 हजार लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक व कैशियर को बैंक खोलने के दौरान मंगलवार की सुबह हुई। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने रसड़ा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उधर, सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई एवं जांच पड़ताल की। डीआईजी आजमगढ़ ने भी मौके पर पहुंच तहकीकात की।
मऊ बलिया मार्ग पर बडौदा यूपी बैंक शाखा, रसड़ा चट्टी पर स्थापित है। जहां सोमवार की शाम बैंक अपनी नियत समय पर बंद हुआ। इसके बाद अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब शाखा प्रबंधक चंद्र भूषण एवं कैशियर स्वामी नाथ अपने नियत समय पर बैंक खोलने पहुंचे तो देखा कि बैंक के मेन गेट का ताला खुला हुआ है। यह देख अवाक रह गए। इसके बाद दोनों बैंक के अंदर गए, जहां देखा कि कैश चेस्ट खुला हुआ है और उसमें रखे 21 लाख 58 हजार रुपये चोरों ने चुरा लिया है। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने रसड़ा कोतवाली पुलिस सहित उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार , पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि कैश चेस्ट बिना दो चाबी के नहीं खुल सकता है। एक चाबी बैंक मैनेजर और एक चाबी कैशियर के पास होती है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। इसमें आंतरिक नजर आ रहा है। इसके लिए तीन टीमें गठित की गई है। मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *