बलिया: युवती ने लगाई फांसी, मौत

0

बलिया: युवती ने फांसी लगा दी जान

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में वृहस्पतिवार को एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि मिड्ढा गांव निवासी मुन्ना राजभर की पुत्री शिवानी राजभर 18 अपने मंदबुद्धि भाई के काम पर जाने के बाद वह अपने घर के दरवाजे को बंद कर दिया और पंखे की हुक में फांसी का लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी वृहस्पतिवार की दोपहर मृतका के चाचा की लड़की के स्कूल से आने के बाद हुई। जब वह किसी काम से शिवानी के घर गई और दरवाजा पीटने के बाद भी जब शिवानी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह बाहर जाकर खिड़की से देखा तो अवाक रह गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए और दरवाजे को तोड़ने के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पिता का इलाज कोलकाता में उसकी माता द्वारा कराया जा रहा है। जिसके चलते गांव पर मृतका की बूढ़ी दादी व मंदबुद्धि भाई रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *