बलिया: युवक पर किशोर के साथ कुकर्म का आरोप
बलिया: किशोर के साथ युवक ने किया कुकर्म, पुलिस कर रही जांच
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर के साथ गांव के ही डीजे में काम करने वाले युवक ने शराब पिलाकर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित किशोर जब रोने लगा तो आरोपी की पत्नी उसे ले जाकर उसके घर छोड़ आई। पीड़ित किशोर के चाचा ने युवक के विरुद्ध मनियर थाने में तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरा भतीजा एक जगह से घर आ रहा था। जिसे आरोपी युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे शराब पिलाया। जब नशा हो गया तो उसके साथ कुकर्म किया। जब मेरा भतीजा रोने लगा तो उसकी पत्नी उसे ले आकर मेरे घर पहुंचा दी। पूछने पर मेरे भतीजे ने सारी घटना बताया। पीड़ित किशोर मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। इस बाबत प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
