बलिया में क्रांति 1942@ बलिया नाटक का मंचन 26 जनवरी को, तैयारियां पूरी

0

बलिया में क्रांति 1942@ बलिया नाटक का मंचन 26 जनवरी को, तैयारियां पूरी

बलिया। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया व उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ बलिया के संयुक्त तत्वाधान में क्रांति 1942@ बलिया नाटक का मंचन 26 जनवरी को शाम 5 बजे बलिया कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल में होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो गई है। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को ड्रामा हाल पर रंगकर्मियों की बैठक हुई।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने बताया कि ड्रामा हाल की स्थापना का यह 70वां वर्ष है। 1954 में इसकी स्थापना हुई थी। इस मौके पर संकल्प संस्था व कर्मचारी संघ के कलाकारों द्वारा इस नाटक का मंचन किया जा रहा है। संकल्प के सचिव व नाटक के लेखक एवं निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने कहा कि क्रांति 1942@ बलिया नाटक के माध्यम से जनपद के क्रांतिकारी इतिहास को मंच पर लाने का एक प्रयास है ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को जान सके। इस मौके पर समाजसेवी भानु प्रताप सिंह, संजय भारती, राजकुमार, बेचूराम, श्रीराम प्रसाद सरगम, ट्विंकल गुप्ता, आनंद कुमार चौहान, तुषार, रिया, खुशी आदि कलाकार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *