बलिया: तस्करी को जा रहे सात पशुओं संग तीन गिरफ्तार

बलिया: तस्करी को जा रहे सात पशुओं संग तीन गिरफ्तार
बलिया। रेवती पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक पिकअप व मैजिक वैन पर लदे सात पशुओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। पुलिस ने बरामद पशुओं को अस्थाई गोवंश केंद्र कुशहर भेजवा दिया।
थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह के अनुसार गुरुवार की सुबह एसआई रामसकल यादव पुलिस बल के साथ हरिहाकलां चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक पिकअप और मैजिक वैन को रोककर तलाशी ली गई तो दोनों वाहनों में सात पशु बरामद किए गए। वैन चालक सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश यादव व सूरज यादव (निवासी हरिहाकलां) व पिन्टू यादव (निवासी कोलेन पांडेय के टोला) है।
