बलिया में भोजपुरी गायिका की गाड़ी पर चलाई गोली, गायिका ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बलिया में भोजपुरी गायिका की गाड़ी पर चलाई गोली, गायिका ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बलिया। बलिया की भोजपुरी गायिका रितु राय की गाड़ी पर सुखपुरा के पास मंगलवार को गोली चलाई गई है। वह कार्यक्रम कर वापस लौट रही थी। गायिका ने बुधवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट कर बताया है कि कल रात मेरे साथ एक बहुत बड़ा हादसा हुआ। जिसने भी किया वो बहुत गलत किया। कल जनऊपुर कोठिया बलिया से प्रोग्राम कर के आ रही थी तो सुखपुरा के आगे किसी ने मेरी गाड़ी पर गोली चलाया। ये बहुत गलत बात है। मैं उसको छोडूंगी नहीं बहुत जल्द पता चल जायेगा की कौन था….
