बलिया में तस्करी को रखा 301 पेटी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बलिया में तस्करी को रखा 301 पेटी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
बलिया। आबकारी टीम व हल्दी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर गांव के मकान से 301 पेटी शराब बरामद किया। इसके साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता राजेन्द्र कुमार पासवान उर्फ राजेश पुत्र सीताराम पासवान निवासी कछुआ थाना दुबहर, राकेश कुमार सिंह पुत्र शत्रुघन सिंह निवासी गोन्हिया छपरा व अभिषेक ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर निवासी बेलहरी बताया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
