बलिया: ट्रैक्टर के धक्के से बालक की मौत
बलिया: ट्रैक्टर के धक्के से बालक की मौत
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के गुमानी के डेरा निवासी एक बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त भीम यादव 10 पुत्र मोहन यादव के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस बाबत रेवती थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
