बलिया में स्कारपियो से 40 लाख की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

0

बलिया में स्कारपियो से 40 लाख की हेरोइन बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने जनेश्वर सेतु पिकेट के पास से एक स्कार्पियो से 200 ग्राम हेरोइन, पांच मोबाइल व 1100 रुपये बरामद किया। हेरोइन की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, पांच तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा किया। एएसपी ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता पिंटू कुमार पुत्र दिलीप शाह निवासी बिहियां वार्ड नं0 14 थाना बिहिया बिहार, अरविन्द कुमार पुत्र सत्यनरायन यादव निवासी टिपुरा वार्ड नम्बर 12 थाना बिहिया बिहार, लवकुश तिवारी पुत्र स्व रवीन्द्र तिवारी निवासी विशनपुरा वार्ड नम्बर 12 थाना उदवन्तनगर आरा बिहार, मुन्ना कुमार पुत्र बालिस्टर ठाकुर निवासी चन्दवा वार्ड नम्बर 14 थाना नवादा बिहार व विकास कुमार तिवारी पुत्र मिथिलेश त्रिवेदी निवासी धराहरा बिहिया वार्ड नम्बर 8 थाना बिहिया बिहार बताया। कहा कि आरोपियों ने बताया कि हम लोगों हेरोइन बेचने के लिए जा रहे थे इसी बीच पकड़ लिए गए। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *