बलिया: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने एक की मौत, चचेरा भाई घायल
बलिया: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने एक की मौत, चचेरा भाई घायल
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामू चौहान (21) पुत्र खरदूषण चौहान अपने चचेरे भाई जयसिंह चौहान (23) पुत्र घुरफेकन चौहान के साथ रसड़ा जा रहे थे। जैसे ही वह अखनपुरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। इसके बाद चालक ट्रैक्कर लेकर भाग निकला जबकि खून से लथपथ दोनों भाई सड़क पर कराहते रहे। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रामू चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जय सिंह चौहान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
