बलिया में कच्ची शराब बनाते एक महिला समेत दो गिरफ्तार

0

बलिया में कच्ची शराब बनाते एक महिला समेत दो गिरफ्तार

बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने राजपुर गांव के पास बुधवार की रात छापेमारी कर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताया जाता है कि बाँसडीह पुलिस टीम गस्त पर थी। इसी बीच सुरहाताल में कच्ची शराब बनने की जानकारी मिलने पर छापा मारा। पुलिस के पंहुचने से भगदड़ मच गई।वहां मौजूद लोग नाव से भाग निकले। पुलिस ने मौके से शराब बना रही राजपुर गांव निवासी लक्ष्मीना देवी व सुग्रीव बिंद को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ 10 कुंतल लहन, ड्रम पीपा, दो गैस सिलेंडर व चूल्हा बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के बयान के आधार पर शराब बनाने में शामिल 15 लोगों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *