बलिया में लग्जरी कार से तस्करी को जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

बलिया में लग्जरी कार से तस्करी को जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद
बलिया। चितबड़ागांव पुलिस ने बुधवार की सुबह नरही मोड़ पर एक लग्जरी कार को पीछा कर पकड़ लिया। वहीं कार चालक मौके से भागने में सफल रहा। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब ढाई लाख बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के धर्मापुर तिराहा पर चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक काले कलर की लग्जरी कार पहुँची। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन तेजगति से लेकर भाग निकला। जिसे पुलिस ने पीछा कर नरही मोड़ पर पकड़ लिया। वहीं चालक कार छोडकर भाग गया। पुलिस ने कार से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।
