बलिया: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

बलिया: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
बलिया। उभाव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव स्थित बगीचे में बुधवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटकते मिला। मृतक की शिनाख्त गौतम कुमार 22 पुत्र स्व. रामसोच निवासी टंगुनिया थाना उभाव के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि उभाव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव निवासी गौतम कुमार गुजरात के अहमदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। नए वर्ष के मौके पर वह अपने गांव आया हुआ था। जिसका शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक बगीचे में आम के पेड़ पर मफलर के फंदे से लटकता हुआ देखा। सूचना पर पहुँची पुलिस मृतक के शव को नीचे उतारकर और पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
