बलिया: ट्रक बाईक की टक्कर, बाइक सवार की मौत
बलिया: ट्रक बाईक की टक्कर, बाइक सवार की मौत
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें सरदासपुर गांव निवासी बाइक सवार प्रमोद कुमार (35) पुत्र श्याम बिहारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि प्रमोद बाइक से अपने रिश्तेदारी में सिकंदरपुर जा रहा था। जैसे ही वह राघोपुर के समीप पहुँचा नगरा की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने ट्रक को पीछा करते हुए कुछ दूर आगे चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया और ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
