बलिया में ठंड के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद

0

बलिया में ठंड के कारण कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान व वर्तमान में हो रही ठंड एवं गलन को देखते हुए कक्षा 01 से 08 तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य समस्त बोर्ड के हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 15 व 16 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। अवकाश अवधि में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा तथा समस्त परिषदीय शिक्षक / शिक्षा मित्र / अनुदेशक/अन्य कार्मिक विद्यालय पर उपस्थित होकर डीबीटी एवं यू-डायस अपार से सम्बन्धित कार्य एवं अन्य प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *