बलिया में दुकान का शटर काट मोबाइल चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

बलिया में दुकान का शटर काट मोबाइल चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
बलिया। रसड़ा कस्बा के भगत सिंह तिराहे समीप स्थित कटरा में एक सप्ताह पहले मोबाइल की दुकान का शटर काटकर चोरी करने वाले एक किशोर समेत पांच मोबाइल चोरों को पुलिस ने रविवार की रात मंदा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से बोरी, कार्टून व ट्राली बैंग में रखे 62 मोबाइल, 21 ईयर फोन, 9 नेक बैण्ड, 15 एडाप्टर चार्जर, 6 अदद पावर बैंक, 294 मोबाइल बैटरी, मोबाइल फोन का 254 फोल्डर बरामद किया। जबकि चालक के सीट के नीचे से एक ग्रैन्डर (कटर मशीन) भी बरामद किया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार को खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता मनोज कुमार पुत्र रामदेव निवासी मन्दा थाना रसड़ा जनपद बलिया, राजू कुमार पुत्र राम नन्द राम निवासी मन्दा थाना रसड़ा जनपद बलिया, रितेश कुमार पुत्र विरेन्द्र राजभर निवासी ग्राम कटया थाना रसड़ा जनपद बलिया, साधु पुत्र सुरेन्द्र राम निवासी मन्दा थाना रसड़ा जनपद बलिया बताया। जबकि एक चोर बाल अपचारी है।
पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि यह ई-रिक्शा मेरे चाचा का है। जिसे मैं अपने चाचा से मांगकर कभी-कभी चला लेता हूँ तथा सवारी में चलाकर कमाता हूँ। वही अन्य आरोपियों ने बताया कि हम लोग बीते पांच जनवरी की रात्रि में मिलकर दुकान के शटर ग्राइन्डर मशीन से काटकर चोरी किया था।
