बलिया डबल मर्डर: एक आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में किया समर्पण

बलिया डबल मर्डर: एक आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में किया समर्पण
सीजेएम ने जमानत खारिज करते हुए भेजा जेल
बलिया। एक सप्ताह पहले नरही थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी प्रियांशु राय पुत्र पवन राय ने सोमवार को सीजेएम पराग यादव के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से सीजेएम ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए चौदह दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया। न्यायालय ने उभय पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत व अपराध संज्ञेय होने के कारण जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
अभियोजन के अनुसार घटना बीते एक जनवरी को नरही थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के बीयर की दुकान पर हुई थी। पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी स्व. कन्हैया सेठ एवं लक्ष्मण गुप्ता पुत्र स्व. रामानंद गुप्ता ने थाने में तहरीर दिया था कि गोलू वर्मा एवं प्रशांत गुप्ता को स्कूल के पास घेर बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी है। जिसमें दो जनवरी को काफी बवाल एवं ईट पत्थर भी चले थे।
