बलिया: सब्जी मंडी हटाने के विरोध में विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

बलिया: सब्जी मंडी हटाने के विरोध में विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
बलिया। चित्तू पांडेय चौराहे के पास से सब्जी मंडी को हटाने के बाद सोमवार सब्जी विक्रेताओं ने प्रेम वर्मा के नेतृत्व में चित्तू पांडेय चौराहा के पास प्रदर्शन किया।
सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि जब तक हम लोगों को सब्जी बेचने के लिए जगह नहीं मिल जाती, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।
बता दें कि चित्तू पांडेय चौराहा के पास सब्जी मंडी लगती थी। न्यायालय के स्थानांतरण हो जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सब्जी मंडी को हटाया गया है। ऐसे में अब सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। उनकी मांग है कि पहले हम लोगों को सब्जी बेचने के लिए जगह आवंटन किया जाए। उसके बाद हमें हटाया जाए। प्रेम वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन पहले उन्हें जगह दें, फिर जाकर उन्हें हटाने का काम करें। इस मौके पर चंपा देवी, मीना देवी, विद्यावती, चुन्नीलाल, अफरोज आदि रहे।
