बलिया में महिला ने फांसी लगा दी जान

0

बलिया में महिला ने फांसी लगा दी जान

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में सोमवार की सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करने के साथ ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के भुईली निवासी सुभाष पांडेय की पुत्री नीलू पांडेय 25 की शादी वर्ष 2023 में हथौज निवासी मुन्ना राय के पुत्र
राकेश राय से हुई थी। राकेश सेना में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार की सुबह राकेश टहलने के लिए निकले थे। जबकि पत्नी नीलू अपने कमरे में सो रही थी। घर वापस लौटने पर राकेश ने पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। राकेश ने जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। यह देख परिजन परेशान हो गए। खिड़की से देखा तो नीलू पंखे की हुक के सहारे साड़ी का फंदा बनकर लटक रही थी। परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर गए और नीलू को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों का कहना है कि नीलू की तबियत पिछले एक साल से खराब चल रही थी, जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। चार दिन पूर्व ही उसे चिकित्सकीय परामर्श के लिए लखनऊ ले जाया गया था। इस संबंध में एसएचओ अनिता सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *