बलिया में ट्रैक्टर ने ली अधेड़ की जान, महिला घायल
बलिया में ट्रैक्टर ने ली अधेड़ की जान, महिला घायल
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर-टंडवा मार्ग पर मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। घायल महिला को इलाज के लिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर राजपुर निवासी खड़ग बहादुर सिंह राजपूर टंडवा मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के पास अपने खेत में खाद का छिड़काव करा रहे थे। इसी बीच सामने से ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। वहीं, अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर लकड़ी का गट्ठर लेकर घर जा रही राजपुर निवासी जानकी देवी पत्नी मुनेश को भी चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल खड़ग बहादुर सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला जानकी देवी को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। हालांकि परिजन बेहतर इलाज के लिए महिला को मऊ लेकर चले गई। इस सम्बंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने युवाओं से
