बलिया में पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

बलिया में पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
बलिया। फेफना पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट के आरोपी को मैरीटार से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
बता दें कि रेवती के वार्ड नंबर चार निवासी लक्ष्मण साहनी के खिलाफ फेफना थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। सोमवार को फेफना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मैरीटार से गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर दिया।
