बलिया में युवकों ने दुकानदार को पीटा, बीच बचाव करने वाले को पीटने के साथ मारा चाकू

0

बलिया में युवकों ने दुकानदार को पीटा, बीच बचाव करने वाले को पीटने के साथ मारा चाकू

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा गांव में दुकानदार की पिटाई कर रहे युवकों से बीच- बचाव करने वाले युवक को भी पीट लहूलहान कर दिया। इतना ही नहीं जमीन पर गिरने के बाद चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया।
बताया जाता है कि सावन छपरा गांव में रविवार को मोहम्मद सैयद को जब अपना दुकान बंद कर घर जा रहा था रास्ते में उसे कुछ युवक लात घूसों से पीटने लगे। बीच बचाव को गांव के ही सुमित वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा उनके बीच गए तो युवकों ने सैयद को छोड़कर सुमित वर्मा की पिटाई कर लहुललहान कर दिया। सुमित जब जमीन पर गिर पड़ा तो उसके पेट में चाकू मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोग इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ वंश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *