बलिया: लूट की घटना पुलिस की जांच में निकला गलत, रंजिश को लेकर केवल मारपीट

0

बलिया: लूट की घटना पुलिस की जांच में निकला गलत, रंजिश को लेकर केवल मारपीट

बलिया। एसओजी, सर्विलांस व नरही पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने स्वर्ण व्यापारी से हुई लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस अधीक्षक डा.ओमवीर सिंह ने बताया कि नरही अंतर्गत एक स्वर्ण व्यापारी के साथ हुई लूट की सूचना असत्य पायी गयी है। स्वर्ण व्यापारी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। लोगों के बहकावे में आकर वादी द्वारा मारपीट के साथ लूट की सूचना दी गयी थी।
एसपी ने बताया कि बीते 29 दिसंबर को नरहीं थाना पर नीरज कुमार वर्मा पुत्र स्व. रामाशंकर वर्मा निवासी पिपरा कला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी लक्ष्मणपुर बाजार में सोने चांदी की दुकान है। अपनी दुकान बन्द करके घर आ रहा था कि पिपरा कला स्थित सेनानी गेट के पास
पिपरा कला निवासी टिंकू सिंह पुत्र स्व. सर्वजीत सिंह उर्फ जीता व
अभिषेक सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह,
बिलरिया निवासी अभिषेक यादव पुत्र रवि यादव के साथ कुछ अन्य लोग थे जो मेरे साथ मारपीट किए तथा मेरे हाथ में लिए बैंग से लगभग एक लाख रुपये व गले की सोने की चेन छीन लिए और गाड़ी की चाबी लेकर मोटर साइकिल से भाग गए।
एसओजी, सर्विलांस एवं नरही पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी नीरज कुमार वर्मा के साथ पुरानी रंजिश के कारण मात्र मारपीट की घटना हुयी थी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जब टिन्कू सिंह आदि जब नीरज कुमार वर्मा को मारपीट रहे थे तो हम ग्रामीण लोग मौके पर पहुंच गये थे। इसके बाद टिंकू सिंह आदि हट गए। अन्य लोगों द्वारा भी बताया गया कि लूट की घटना नहीं हुयी है। वादी द्वारा भी अपने बयान में बताया गया कि वह बहकावे में आकर मारपीट के साथ लूट की भी बात प्रार्थना पत्र में लिख दिया था। नरही पुलिस ने मंगलवार को आरोपी टिंकू सिंह, अभिषेक सिंह, शिवम सिंह व संदीप सिंह को दौलतपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Girl in a jacket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *