बलिया: माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा) के अध्यक्ष बने राघवेंद्र, मंत्री शैलेश

बलिया: माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा) के अध्यक्ष बने राघवेंद्र, मंत्री शैलेश
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा) का जनपदीय चुनाव रविवार को कुंवर सिंह इण्टर कालेज में सम्पन्न हुआ। कुल 329 मतदाताओं में से 314 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के उपरान्त मऊ जनपद से पहुंचे मतदान अधिकारी देव भाष्कर तिवारी एवं उनके सहयोगियों ने अध्यक्ष पद पर डॉ राघवेंद्र नारायण सिंह व जिला मंत्री के पद पर कुंवर सिंह इण्टर कालेज के शिक्षक शैलेश कुमार सिंह को विजयी घोषित किया। डॉ राघवेंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविन्द राय को जबकि शैलेश कुमार सिंह ने
अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभु नाथ चौबे को पराजित किया। जबकि जिला कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश प्रसाद और आय-व्यय निरीक्षक के पद पर अनुज कुमार सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
इस अवसर पर, कुंवर सिंह कालेज के प्रांगण में भारी संख्या में जनपद के नये पुराने शिक्षक उपस्थित रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य हरेन्द्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह, अरूण कुमार पाठक, अभय नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ जितेन्द्र कुमार राय, सौरभ पाण्डेय, धर्मनाथ सिंह, यादवेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रमोद सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, अरूण कुमार ओझा, केडी मिश्रा, दयाशंकर मिश्र, धर्मवीर यादव, राजेश कुमार, डॉ एच एन यादव, राजकुमार तिवारी, अनिरुद्ध सिंह, बालेश्वर सिंह, सुधांशु मिश्र, उमेश चंद पाण्डेय, श्रवण कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय, भैया सत्येन्द्र सिंह आदि रहे।
