बलिया में पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की प्रतिमा तोड़ने वाले दो गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

0

बलिया में पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की प्रतिमा तोड़ने वाले दो गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

बलिया। पांच दिनों पहले चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचिट गांव में अराजकतत्वों द्वारा पूर्व मंत्री स्व.शारदानंद अंचल की आदमकद प्रतिमा को तोड़ने के मामले में पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार को खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि बीते दिनों स्व. शारदानंद अंचल की मूर्ति को खंडित करने वाले दो आरोपियों को चितबड़ागांव टोंस नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। आरोपियों का नाम रामपुरचिट गांव निवासी विशाल यादव निवासी व विक्की यादव है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने प्रतिमा का टूटा हुआ अवशेष भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
बता दें कि बीते 25 दिसंबर की रात अराजकतत्वों ने रामपुर चिट में स्थापित पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की आदमकद प्रतिमा को पकड़े गए आरोपियों ने खंडित कर दिया था। मामले में दूसरे दिन जब स्थानीय लोगों ने देखा तो जमकर हो हंगामा किया। मौके पर सपा के दर्जनभर नेता पहुंचकर अविलंब मामले के खुलासे की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जांच टीम गठित कर मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने में जुट गई। इसी कड़ी में चितबड़ागांव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शराब का सेवन करते हैै। इन्होंने नशे में प्रतिमा को क्षातिग्रस्त कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *