बलिया में शिक्षकों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया अर्धनग्न प्रदर्शन

0

बलिया में शिक्षकों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया अर्धनग्न प्रदर्शन

बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बकाया वेतन भुगतान को लेकर जारी क्रमिक अनशन के क्रम में रविवार को शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बता दें कि लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक से गुहार लगाई। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो शिक्षकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट से शिक्षकों के पक्ष में फैसला आया और शिक्षकों को अतिशीघ्र लंबित वेतन भुगतान करने का आदेश दिया। बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में शिक्षकों ने आंदोलन का रास्ता चुना और बीते सोमवार से जारी क्रमिक अनशन रविवार को अर्धनग्न प्रदर्शन के रूप में परिवर्तित हो गया। इस दौरान शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने चेताया कि जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो इससे भी बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *