बलिया में कपड़ा व्यापारी के मुनीब से धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार, 2.5 लाख बरामद

0

बलिया में कपड़ा व्यापारी के मुनीब से धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार, 2.5 लाख बरामद

बलिया। क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मंगलवार को तीन दिनों पहले एक व्यापारी के मुनीब को धोखा देकर पैसे उड़ाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 2.5 लाख भी बरामद किया।
बताया जाता है कि उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह व धंनजय सिंह पुलिस बल के साथ नगर के एक बैंक में व्यापारी के मुनीब से धोखा देकर रुपये गायब करने के आरोपी जापलिनगंज थाना कोतवाली निवासी
बजंरगी पटेल उर्फ गोलू पुत्र राजेश पटेल व सोनू बिन्द पुत्र बिजेन्दर प्रसाद को मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए पुलिस ने चालान कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
बता दें कि नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में शनिवार को पैसा जमा करने गए कपड़ा व्यापारी के मुनीब से साढ़े तीन लाख रुपए की उचक्कागिरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उचक्कों की तलाश शुरु कर दी। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कपड़ा व्यापारी जसवीर सिंह ने बताया था कि आर्य समाज रोड पर सरदार वस्त्रालय के नाम से उनकी दुकान है। 21 दिसम्बर को दुकान की बिक्री का पैसा जमा करने के लिए केनरा बैंक में मुनीब श्रीकिशुन गए थे।
बैंक पर ही मुनीब से बजरंगी ऊर्फ गोलू पुत्र राजेश पटेल व सोनू बिन्द पुत्र बिजेन्द्र विन्द (निवासी जापलिनगंज) तथा दो अन्य लड़के मिले। मुनीब को भरमाकर चारों लड़कों ने पैसा जमा करने के लिए 3.50 लाख रुपए से भरा बैग ले लिया। लेकिन पैसा जमा करने की बजाय चारों युवक बैग लेकर बैंक से गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *