बलिया: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई

बलिया: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला जनसुनवाई
बलिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की।
उन्होंने जनसुनवाई के दौरान सभी अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशानुरूप राज्य महिला आयोग, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने जाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि महिला उत्पीड़न की घटना प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।
पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारी व थाना प्रभारी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरण की जांच करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही का निर्देश देते हुए कहा कि किसी स्तर पर लापवाही न बरती जाय।
महिला जनसुनवाई में कुल 10 पीड़ित महिलाओं ने सदस्य को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। जनसुनवाई में अधितर मामले दहेज, भूमि विवाद तथा घरेलू हिंसा आदि से संबंधित रहे।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आदि रहे।
