बलिया में तीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण का रास्ता साफ, भूमि हुई उपलब्ध

0

बलिया में तीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण का रास्ता साफ, भूमि हुई उपलब्ध

बलिया। जिला प्रशासन ने जिले में बीते एक वर्ष से लटकी तीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करा दिया है। अब इन परियोजनाओं के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
तहसील सिकन्दरपुर में एक कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण लटकी हुई थी। जिसे जिलाधिकारी द्वारा गहन पर्वेक्षण एवं अनुश्रवण कर सम्बंधित तहसील सिकन्दरपुर अंतर्गत मौजा डूहां बिहरा में भूमि चिन्हित कराकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नवानगर के भवन निर्माण के लिए कुल रकबा 0.227हे. भूमि बेसिक शिक्षा विभाग के नाम भूमि दर्ज करने का आदेश जारी किया है।
इसके पूर्व तहसील बैरिया के ग्राम इब्राहिमाबाद उपरवार में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुरलीछपरा के भवन निर्माण को भूमि बेसिक शिक्षा विभाग के पक्ष में दर्ज करने का आदेश बीते 18 अक्तूबर तथा तहसील बाॅसडीह के ग्राम गांगपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेरूआरबारी के भवन को भूमि बेसिक शिक्षा विभाग को बीते 19 अक्तूबर को उपलब्ध कराया। इसके अलावा ग्राम सुखपुरा में किसान कल्याण केन्द्र निर्माण को भूमि कृषि विभाग के पक्ष में किया जा चुका है। यह जानकारी सीआरओ त्रिभुवन ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *