खड़ी डंपर में बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
बलिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे कार्य में मिट्टी ढोने वाली डंपर (जो मिट्टी गिराकर सड़क पर खड़ी थी) में रविवार की रात पीछे से टकराकर नरहीं थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी सर्वजीत राजभर 39 पुत्र वीरेन्द्र राजभर की मौत हो गई। सर्वजीत बक्सर से बाइक द्वारा रात में करीब 8 बजे अपने घर जा रहे थे।
बता दें कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस के लिए एनएच किनारे गोविंदपुर में अस्थाई कैम्प बनाया गया है। यहां सड़क किनारे डंपर और अन्य गाड़ियां बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती हैं। रविवार को सड़क किनारे खड़ी डंपर में टकराकर सर्वजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया।
